छत्तीसगढ़ में चलती ट्रेन के एसी कोच पर गिरा लोहे का खंभा, 3 यात्री हुए घायल
छत्तीसगढ़ के उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास रविवार को चलती शालीमार-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच पर लोहे का एक खंभा गिर गया जिससे उसमें सवार 3 यात्री घायल हो गए। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों का स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
read more at भाषा


