फिलहाल ऐसा कुछ नहीं हो रहा: कंगना के साथ फिल्म करने की रिपोर्ट्स पर मधुर भंडारकर
फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ फिल्म करने की रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "अभी ऐसा कुछ नहीं हो रहा है...कंगना बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं...हमारी मुलाकात होती है और हम बातें भी करते हैं लेकिन अभी मेरा ध्यान केवल 'बबली बाउंसर' (उनकी हालिया फिल्म) पर है।" कंगना उनकी फिल्म 'फैशन' में नज़र आ चुकी हैं।
read more at Hindustan Times


