मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी बने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के नए अध्यक्ष
मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। 5वें अध्यक्ष के रूप में चुने गए रहमानी इससे पहले बोर्ड के महासचिव के पद पर कार्यरत थे। गौरतलब है कि अप्रैल 2022 में मौलाना राबे हसनी नदवी के निधन के बाद से बोर्ड के अध्यक्ष का पद खाली था।
read more at ABP न्यूज़


