एफबीआई ने जारी की चेतावनी, कहा- सार्वजनिक चार्जिंग पॉइंट्स पर अपने फोन चार्ज ना करें
एफबीआई ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि लोग एयरपोर्ट, होटल या शॉपिंग सेंटर जैसे सार्वजनिक स्थानों पर निशुल्क चार्जिंग पॉइंट्स पर फोन चार्ज ना करें। बकौल एफबीआई, आपराधिक प्रवृति के लोगों ने सार्वजनिक यूएसबी पोर्ट्स के ज़रिए डिवाइसेज़ में मैलवेयर डालने के तरीके खोज निकाले हैं। एफबीआई ने कहा, "अपना खुद का चार्जर व यूएसबी कॉर्ड साथ रखें।"


