Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में मंदिरों की ज़मीन की खरीद-बिक्री पर रोक; पंजीकृत मंदिरों के पास है 18,456 एकड़ भूमि

short by रौनक राज / on Thursday, 30 March, 2023
बिहार सरकार ने सभी ज़िलाधिकारियों को राज्य में पंजीकृत मंदिरों व मठों से संबंधित भूमि समेत अचल संपत्तियों की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड (बीएसबीआरटी) में पंजीकृत लगभग 2,499 मंदिरों के पास 18,456 एकड़ से अधिक ज़मीन है। वहीं, राज्य में 2,512 अपंजीकृत मंदिरों या मठों के पास 4,321.61 एकड़ ज़मीन है।
read more at भाषा