ऑस्ट्रेलियाई टेनिस स्टार निक किर्योस पर लगा पूर्व प्रेमिका से मारपीट का आरोप
पुलिस ने बताया है कि ऑस्ट्रेलियाई टेनिस स्टार निक किर्योस पर पिछले साल अपनी पूर्व प्रेमिका के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है और वह अगले महीने अदालत में पेश होंगे। बकौल रिपोर्ट्स, दोषी पाए जाने पर 27-वर्षीय किर्योस को अधिकतम दो साल की जेल हो सकती है। किर्योस के वकील के मुताबिक, किर्योस समय आने पर बयान देंगे।


