Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

साधारण लेकिन रचनात्मक: लोहे की फोल्डेबल सीढ़ियों का वीडियो शेयर कर आनंद महिंद्रा

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday, 18 July, 2022
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने संकरी गली में जगह बचाने के लिए बनाई गई लोहे की फोल्ड होने वाली सीढ़ियों का वीडियो शेयर किया है। महिंद्रा ने लिखा, “साधारण लेकिन रचनात्मक...जगह बचाने के साथ ही...यह सुंदर भी है। स्कैंडिनेवियाई डिज़ायनरों को जलन होनी चाहिए।” एक पत्रकार के अनुसार, इसे अहमदनगर (महाराष्ट्र) में समीर, आसिफ और ऐजाज़ नामक कारीगरों ने बनाया है।
read more at Twitter