वेस्टइंडीज़ ने 27 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में जीता टेस्ट मैच
वेस्टइंडीज़ ने गाबा स्टेडियम में खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच में रविवार को ऑस्ट्रेलिया को 8 रनों से हराया। वेस्टइंडीज़ ने 27 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट मैच जीता है और ऑस्ट्रेलिया की पहली बार किसी डे-नाइट टेस्ट मैच में हार हुई है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की सीरीज़ 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई है।
read more at NewsBytes हिन्दी


