भारत ने झूलन के आखिरी मैच में रचा इतिहास, वनडे सीरीज़ में इंग्लैंड का उसके घर पर किया सूपड़ा साफ
भारत ने इंग्लैंड में पहली बार महिला वनडे सीरीज़ में इंग्लैंड का सूपड़ा साफ कर इतिहास रच दिया है। तीसरे वनडे में भारतीय टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 169 रन पर ऑल-आउट हो गई थी और लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम 153 रन पर ऑल-आउट हो गई। अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रही झूलन गोस्वामी ने 2-विकेट लिए।
read more at ICC


