यूपी में घर के बाहर सो रहे 62 वर्षीय शख्स, उसकी बेटी और दामाद की गोली मारकर की गई हत्या
कौशांबी (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार रात घर के बाहर सो रहे होरीलाल नामक 62-वर्षीय शख्स, उसकी बेटी और दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शुक्रवार सुबह मृतकों के परिजन ने विपक्षियों के कई घरों में आग लगा दी। पुलिस ने बताया, "होरीलाल का ज़मीन को लेकर कुछ लोगों से विवाद था...आरोपियों की तलाश जारी है।"
read more at News18 हिंदी


