मैं उनका फैन था, अब उनका पिता हूं: दामाद के.एल. राहुल को लेकर सुनील शेट्टी
अभिनेता सुनील शेट्टी ने दामाद व क्रिकेटर के.एल. राहुल को लेकर 'इंडिया टुडे' से कहा है, "मैं उनका फैन था और अब उनका पिता हूं।" उन्होंने कहा, "राहुल को खेलते देखकर सोचता था कि यह अच्छा बच्चा है और मेरे इलाके...मेंगलुरु (कर्नाटक) से है।" बकौल सुनील, छोटे शहर के बच्चों को कामयाब होता देखकर उन्हें गर्व होता है।
read more at abp न्यूज़


