Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सरकार ने किया 11.56 लाख रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस देने का ऐलान

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 6 October 2021
केंद्र सरकार ने त्योहारों के आगामी सीज़न से पहले रेलवे के गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 78 दिन का उत्पादकता आधारित बोनस देने का ऐलान किया है। केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि इस फैसले से 11.56 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। ठाकुर ने बताया कि इस पर ₹1,985 करोड़ खर्च होंगे।