Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाकिस्तान को 1971 के नरसंहार के लिए माफी मांगनी चाहिए: बांग्लादेश के विदेश मंत्री

short by अनिल कुमार / on Monday, 28 March, 2022
बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए.के. अब्दुल मोमेन ने एक रिपोर्टर को जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान को 1971 के युद्ध के लिए 'शर्मिंदा' होना चाहिए और उसके लिए माफी मांगनी चाहिए। बकौल मोमेन, "उस समय पाकिस्तान की सेना ने जघन्य अपराध...और नरसंहार किया था।" उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि पाकिस्तान की युवा पीढ़ी...माफी मांगने के लिए आगे आएगी।"
read more at ANI