अनिल अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी ने कृशा शाह से मुंबई में की शादी, सामने आई तस्वीर
उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी के बेटे अनमोल की रविवार को मुंबई में कृशा शाह से शादी हो गई। जी.वी.के. के वाइस चेयरमैन जी.वी. संजय रेड्डी की पत्नी पिंकी रेड्डी ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर कीं जिसमें नवविवाहित जोड़ा रस्में निभाता दिख रहा है। शादी में अमिताभ बच्चन के परिवार समेत कई हस्तियां पहुंची थीं।
read more at जनसत्ता


