Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में खुदकुशी करने वाले दलित छात्र से प्रिंसिपल ने कहा था- जिस जाति के हो उसी के रहोगे

short by अक्षत मित्तल / on Saturday, 26 August, 2023
कोटपुतली-बहरोड (राजस्थान) में 10वीं कक्षा के दलित छात्र की कथित आत्महत्या के मामले में उसके परिवार ने एफआईआर दर्ज करवाई है। एफआईआर के मुताबिक, छात्र ने अपने पिता से फोन पर कहा था कि उसके शिक्षक उस पर जातिसूचक टिप्पणी करते हैं। छात्र ने कहा था कि प्रिंसिपल से शिकायत करने पर उन्होंने कहा, "जिस जाति के हो...उसी के रहोगे।"