राजस्थान में थाने की पानी की टंकी में मिला हेड कॉन्स्टेबल का शव, पुलिस ने बताया 'खुदकुशी'
फलोदी (राजस्थान) के चाखु थाना परिसर में बनी पानी की टंकी में एक हेड कॉन्स्टेबल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला है। पुलिस के अनुसार, यह खुदकुशी है लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बकौल रिपोर्ट्स, हेड कॉन्स्टेबल अपने बेटे व स्थानीय बीजेपी नेता को बीते दिनों किसी विवाद को लेकर गिरफ्तार किए जाने से परेशान थे।
read more at ABP न्यूज़


