Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम ने 99 वर्षीय फ्रांसीसी योग शिक्षिका के साथ शेयर की तस्वीर, कहा- 50 वर्ष की उम्र से कर रहीं योग

short by वरुण कुमार / on Saturday, 15 July 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर 99-वर्षीय फ्रांसीसी योग शिक्षिका के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "पेरिस में, मुझे शार्लट शोपां से मिलने का अवसर मिला जिन्होंने 50 साल की उम्र में योगाभ्यास शुरू किया।" उन्होंने कहा, "वह जल्द ही 100 साल की होने वाली हैं लेकिन योग और फिटनेस के प्रति उनका जुनून अद्भुत है।"