राजस्थान में इस साल 1,875 उम्मीदवार लड़ेंगे विधानसभा चुनाव; 2018 के मुकाबले घटी संख्या
राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों के लिए कुल 2,365 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे जिनमें से 490 ने पर्चे वापस ले लिए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता के मुताबिक, नामांकन वापसी के बाद कुल 1,875 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे जिनमें 1,692 पुरुष और 183 महिलाएं हैं। गौरतलब है, 2018 विधानसभा चुनाव में कुल 2,294 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।
read more at दि प्रिंट


