'जेलर' बनी दुनियाभर में सबसे तेज़ी से ₹550 करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली दूसरी तमिल फिल्म
ट्रेड ऐनालिस्ट मनोबाला विजयबालन के मुताबिक, रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' दुनियाभर में सबसे तेज़ी से ₹550 करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली दूसरी तमिल फिल्म बन गई है। 10 अगस्त को रिलीज़ हुई 'जेलर' 12वें दिन ₹550 करोड़ के क्लब में शामिल हुई जबकि रजनीकांत की ही '2.0' ने 2018 में 8 दिनों में यह आंकड़ा पार किया था।
read more at Hindustan Times


