झारखंड विधानसभा में 'नमाज़ रूम' के खिलाफ प्रदर्शन में बीजेपी नेताओं पर चलाई गई वॉटर कैनन
रांची (झारखंड) में राज्य की विधानसभा में नमाज़ के लिए कमरा आवंटित होने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। यह प्रदर्शन विधानसभा के पास हुआ था। इससे पहले, बीजेपी विधायकों ने इस फैसले के खिलाफ सोमवार को विधानसभा के प्रवेश मार्ग पर बैठकर हनुमान चालीसा पाठ किया था।
read more at Twitter


