रणवीर इकलौते स्टार हैं जिनके फैशन सेंस को कोई चाहकर भी फॉलो नहीं कर सकता: सलमान
अभिनेता सलमान खान ने रिऐलिटी शो 'बिग बॉस 16' में रणवीर सिंह को लेकर कहा है कि वह इकलौते ऐसे स्टार हैं जिनके फैशन सेंस को चाहकर भी कोई फॉलो नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा, "यह भी नहीं कह सकते कि उन्हें कुछ भी पहनाओ क्योंकि रणवीर कुछ भी पहनते हैं और दुनिया उन्हें वैसी ही प्यार करती है।"


