महिला टी20 विश्व कप 2023 का शेड्यूल जारी, 12 फरवरी को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत
आईसीसी ने दक्षिण अफ्रीका में अगले साल 10 फरवरी से होने वाले महिला टी20 विश्व कप 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत को ग्रुप-2 में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज़, पाकिस्तान और आयरलैंड के साथ रखा गया है। भारत 12 फरवरी को पाकिस्तान से भिड़ेगा और 15, 18 और 20 फरवरी को उसका सामना क्रमश: वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और आयरलैंड से होगा।
read more at हिन्दुस्तान


