Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जब तक कुछ बेकसूर किसान मर नहीं जाते तब तक यह चलेगा: किसान आंदोलन पर हरियाणा के मंत्री

short by Gunjan Goswami / on Tuesday, 7 September 2021
हरियाणा के करनाल में मंगलवार को आयोजित किसान महापंचायत के बीच राज्य के कृषि मंत्री जे.पी. दलाल ने कहा है कि भारतीय किसान यूनियन के हरियाणा अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने ‘हरियाणा में अराजकता फैलाने के लिए कांग्रेस से पैसे लिए हैं’। उन्होंने कहा, “जब तक कुछ निर्दोष किसान मर नहीं जाते तब तक वह इसे (आंदोलन) जारी रखेंगे।”