Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'यूपी-बिहार के भैया' बयान को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी पर पटना में एफआईआर दर्ज

short by सुप्रभा सक्सेना / on Friday, 18 February 2022
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के 'यूपी-बिहार के भैया' वाले बयान को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने पटना के एक पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल, चन्नी ने बयान दिया था "यूपी और बिहार के भैया लोगों को राज्य में घुसने नहीं देना है।"