Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

झूठ बोलता रहता है, बिहार में एक-एक काम हमने करवाया है: तेजस्वी को लेकर सीएम नीतीश कुमार

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 8 April, 2024
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व उप-मुख्यमंत्री व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर उनके काम का क्रेडिट लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, "यहां (बिहार) पर एक-एक काम हमने करवाया है...वह (तेजस्वी) झूठ बोलता रहता है।" बकौल नीतीश, मुख्यमंत्री लालू यादव व राबड़ी देवी के कार्यकाल में लोग घरों से बाहर निकलने में डरते थे।