Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फसल उगाने के लिए श्रीलंका सरकारी कर्मचारियों को एक दिन की अतिरिक्त छुट्टी देगा

short by अंकिता ठाकुर / on Tuesday, 14 June, 2022
श्रीलंका कैबिनेट ने ईंधन की कमी से निपटने और अपनी फसल उगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सरकारी कर्मचारियों को 3 महीने तक एक दिन की अतिरिक्त छुट्टी को मंज़ूरी दी है। अब सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को रहेगी। यह व्यवस्था स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों पर लागू नहीं होगी।