भारतीय डिस्कस थ्रोअर नवजीत ढिल्लों डोप टेस्ट में हुईं फेल, 3 साल का लगा प्रतिबंध
कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 की कांस्य पदक विजेता व कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में हिस्सा लेने वालीं भारतीय डिस्कस थ्रोअर नवजीत ढिल्लों को ऐथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट ने डोप टेस्ट में फेल होने पर 3 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। 27-वर्षीय ढिल्लों डीहाइड्रोक्लोरोमिथाइल-टेस्टोस्टेरोन (डीएचसीएमटी) के मेटाबोलाइट के लिए पॉज़िटिव पाई गईं। बकौल ढिल्लों, उन्होंने अनजाने में डीएचसीएमटी का सेवन किया।


