Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अगर मेरा नाम करण कश्यप होता तो मैं और बेहतर काम करता: करण जौहर

short by अनघा तेलंग / on Friday, 15 September, 2023
फिल्ममेकर करण जौहर ने कहा है कि वह लोगों की धारणा का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने कहा, "अगर मेरा नाम करण जौहर की जगह करण कश्यप होता तो मैं एक निश्चित वर्ग के लोगों के साथ बेहतर काम करता। मैं अपने ही नाम के कारण बर्बाद हो गया हूं।" बकौल करण, लोग उनकी 'अग्निपथ' जैसी फिल्में भूल जाते हैं।