पीएम ने रात के 10 बज जाने के कारण राजस्थान में बिना माइक के सभा को किया संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात सिरोही (राजस्थान) में एक रैली को लाउडस्पीकर नियमों के कारण बिना माइक के संबोधित किया। उन्होंने कहा, "मुझे पहुंचने में देर हो गई। 10 बज चुके हैं...मुझे कानून-नियम का पालन करना चाहिए...आपसे क्षमा मांगता हूं।" बीजेपी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के मुताबिक, शुक्रवार को पीएम का वह सातवां कार्यक्रम था।
read more at ABP न्यूज़


