यूपी में पीएसी के जवान ने दोस्त की 8 वर्षीय बेटी से की अश्लील हरकत, हुआ गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर (यूपी) में पीएसी के एक जवान को शराब के नशे में अपने दोस्त की 8-वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बच्ची की मां के मुताबिक, आरोपी रविवार रात उसके घर आया था और इस दौरान उसने हरकत की। बकौल पुलिस, आरोपी जवान एक मामले में पहले से निलंबित चल रहा है।
read more at हिन्दुस्तान


