स्पैन्क्स की सीईओ ने सभी कर्मचारियों को दिए प्लेन के 2 फर्स्ट क्लास टिकट; $10,000 नकद
अमेरिकी शेपवियर फर्म स्पैन्क्स की सीईओ सारा ब्लेकल ने सभी कर्मचारियों को दुनिया में कहीं भी यात्रा के लिए प्लेन के दो फर्स्ट क्लास टिकट और $10,000 नकद देने की घोषणा की है। ब्लैकस्टोन के स्पैन्क्स में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदने के लिए सहमत होने के बाद यह घोषणा हुई है। बकौल सारा, "चाहती हूं...हर कर्मचारी इस पल का जश्न मनाए।"
read more at Times Now


