आईपीएल मेगा ऑक्शन में शामिल नहीं होंगी प्रीति ज़िंटा, कहा- बच्चों को छोड़कर नहीं जा सकती
पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति ज़िंटा ने बताया है कि वह आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में शामिल नहीं हो पाएंगी। उन्होंने ट्वीट किया, "आईपीएल ऑक्शन में...इस साल शामिल नहीं हो पाऊंगी...क्योंकि मैं अपने छोटे बच्चों को छोड़कर भारत नहीं आ सकती।" पंजाब किंग्स के पास आईपीएल मेगा ऑक्शन में खर्च करने के लिए सबसे ज़्यादा राशि (₹72 करोड़) मौजूद है।
read more at हिन्दुस्तान


