वित्त मंत्री सीतारमण के बजट भाषण के दौरान सदन में लगे 'मोदी, मोदी' और 'भारत जोड़ो' के नारे
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सदन में बजट पेश करने के दौरान सदस्यों ने नारे लगाए। बीजेपी सांसदों ने 'मोदी, मोदी' के नारे लगाए और इसके जवाब में कांग्रेस सांसदों ने 'जोड़ो, जोड़ो भारत जोड़ो' के नारे लगाए। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सदन पहुंचने पर कांग्रेस सदस्यों ने 'राहुल गांधी ज़िंदाबाद' के नारे लगाए थे।
read more at हिन्दुस्तान


