Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शिंदे समूह के 22 विधायक जल्द ही बीजेपी में होंगे शामिल: मुखपत्र 'सामना' में उद्धव गुट

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 24 October, 2022
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' के एक संपादकीय में दावा किया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के कम-से-कम 22 विधायक जल्द ही बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने लिखा, "मुख्यमंत्री पद पर शिंदे, बीजेपी द्वारा की गई अस्थाई व्यवस्था हैं।" बकौल शिवसेना, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए यह खतरे की घंटी है।