हम वित्तीय संकट के कगार पर हैं, हमारा अस्तित्व खतरे में है: वोडाफोन आइडिया
वोडाफोन आइडिया ने एजीआर मामले में सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दायर कर कहा है कि कंपनी वित्तीय संकट के कगार पर है जिससे उसके अस्तित्व को खतरा है। सुप्रीम कोर्ट ने 2019 के फैसले में वोडाफोन आइडिया को ₹58,254 करोड़ का बकाया एजीआर चुकाने का आदेश दिया था। बकौल कंपनी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले में 'गंभीर न्यायिक त्रुटियां' हैं।
read more at Moneycontrol हिंदी


