Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

संसदीय पैनल ने की अडल्ट्री को फिर से अपराध घोषित करने की सिफारिश

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 14 November, 2023
रिपोर्ट्स के अनुसार, संसद की एक समिति ने भारतीय न्याय संहिता 2023 पर अपनी एक रिपोर्ट में अडल्ट्री (व्यभिचार) को फिर से अपराध घोषित करने की सिफारिश की है। पैनल ने कहा कि 'विवाह एक पवित्र बंधन है' जिसे 'संरक्षित' किया जाना चाहिए। बकौल पैनल, इसे 'जेंडर न्यूट्रल' अपराध बनाना चाहिए जिसमें महिला और पुरुष के लिए समान नियम हो।