'मैंने प्यार...' के 33 साल होने पर भाग्यश्री ने बच्चों के 'दिल दीवाना' गाते हुए शेयर की पोस्ट
ऐक्ट्रेस भाग्यश्री ने फिल्म 'मैंने प्यार किया' के 33 साल पूरे होने पर गुरुवार को इंस्टाग्राम पर स्कूल के बच्चों द्वारा 'दिल दीवाना' गाना गाते हुए वीडियो शेयर किया। भाग्यश्री ने लिखा, "इस प्यार के लिए शुक्रगुज़ार हूं। यह ऐक्टर सलमान खान, निर्माता राजश्री फिल्म्स और फिल्म की पूरी टीम के बिना संभव नहीं हो सकता था।"


