रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगे सभी स्कूल व कॉलेज
छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अयोध्या (यूपी) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राज्य के सभी सरकारी व निजी स्कूलों और कॉलेजों में 22 जनवरी को छुट्टी की घोषणा की है। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एलान किया था कि 22 जनवरी को प्रदेश में 'ड्राई डे' (शराब की बिक्री पर प्रतिबंध) रहेगा।
read more at भाषा


