लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 8 राज्यों/यूटी की 57 सीटों पर शुरू हुआ मतदान
लोकसभा चुनाव-2024 के 7वें चरण (अंतिम चरण) में बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की 57 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इसके साथ ही ओडिशा में 42 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए भी मतदान शुरू हो गया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित होंगे।
read more at पीआईबी


