Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईआईटी के छात्र ने इंदौर में अपने घर में की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा 'आई क्विट'

short by shashank mishra / on Thursday, 21 October 2021
पुलिस ने बताया है कि आईआईटी खड़गपुर के 19-वर्षीय छात्र सार्थक विजयवत ने इंदौर (मध्य प्रदेश) स्थित अपने घर में बुधवार रात कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सार्थक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें 'आई क्विट' लिखा हुआ है। पुलिस ने कहा, "प्रथम दृष्टया लगता है कि डिप्रेशन के चलते सार्थक ने यह कदम उठाया।"