इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान पलटा विमान, पुणे में 4 दिन में हुआ ऐसा दूसरा हादसा
पुणे (महाराष्ट्र) में रविवार सुबह प्रशिक्षण के दौरान एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान पलट गया। विमान को बारामती हवाई क्षेत्र के पास इमरजेंसी लैंडिंग करनी थी। विमान में सवार ट्रेनर और ट्रेनी दोनों सुरक्षित हैं और मामले की जांच शुरू हो गई है। गौरतलब है, पुणे में 4 दिन में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान यह दूसरा हादसा है।
read more at X (formerly twitter)


