बिहार में सेल्फी लेने के चक्कर में नदी में डूबी युवती, उसे बचाते समय 4 अन्य लड़कियां भी डूबीं
बिहार के भोजपुर में जिउतिया पर्व पर शनिवार शाम सोन नदी में नहाने के दौरान 3 नाबालिग समेत 5 लड़कियां डूब गईं जिनमें से 3 लड़कियों के शव बरामद हुए हैं और 2 की तलाश जारी है। बकौल पुलिस, एक लड़की सेल्फी लेने के चक्कर में डूबने लगी थी और उसे बचाते वक्त बारी-बारी से चारों लड़कियां भी डूब गईं।
read more at हिन्दुस्तान


