Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केबिन में कम दबाव की समस्या के बाद मुंबई डायवर्ट की गई एअर इंडिया की दुबई-कोच्चि उड़ान

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 21 July, 2022
विमानन नियामक डीजीसीए ने बताया है कि एअर इंडिया की दुबई-कोच्चि उड़ान (एआई-934) की केबिन में गुरुवार को कम दबाव की समस्या सामने आई जिसके बाद इसे मुंबई डायवर्ट किया गया जहां इसकी सुरक्षित लैंडिंग हुई। नियामक ने एअर इंडिया की बोइंग फ्लीट बी787 के साथ हुई इस घटना की जांच दो वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी है।
read more at Twitter