Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गाज़ीपुर बस हादसे में 5 लोगों की हुई मौत, सीएम योगी ने किया मुआवज़े का एलान

short by शिव / on Monday, 11 March, 2024
गाज़ीपुर (यूपी) में हाईटेंशन तार से टकराकर बस में भीषण आग लगने के चलते कम-से-कम 5 लोगों की मौत हो गई है। गाज़ीपुर के एसपी ओमवीर सिंह ने कहा, "5 लोग गंभीर रूप से जबकि 5 लोग मामूली रूप से घायल हैं।" मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक मृतक के परिजन को ₹5 लाख का मुआवज़ा देने का एलान किया है।