Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हम नहीं जानते कि विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर कब सक्रिय होंगे: इसरो के प्रमुख

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 24 September, 2023
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने चंद्रमा पर विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को सक्रिय करने की कोशिश को लेकर कहा है, "हम नहीं जानते कि वो कब सक्रिय होंगे।" उन्होंने कहा, "कल भी हो सकते हैं और लूनर डे के आखिरी दिन भी हो सकते हैं...हम कोशिश कर रहे हैं।" इसरो को अभी चंद्रयान-3 से कोई सिग्नल नहीं मिला है।
read more at Hindustan Times