Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लंपी स्किन रोग के कारण देशभर में अब तक 57,000 मवेशियों की मौत हो चुकी है: केंद्र सरकार

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 8 September 2022
केंद्र सरकार ने गुरुवार को बताया कि लंपी स्किन रोग के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में अब तक 57,000 मवेशियों की मौत हो चुकी है। एक अधिकारी ने बताया कि इनमें करीब 37,000 मवेशियों की मौत अकेले राजस्थान में हुई है। सरकार ने प्रभावित राज्यों से बीमारी को नियंत्रित करने के लिए टीकाकरण में तेज़ी लाने को कहा है।
read more at भाषा