Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अंडर-23 विश्व चैंपियन रेसलर अमन ने जीता कांस्य, एशियन गेम्स में अपने नाम किया पहला पदक

short by अनघा तेलंग / on Friday, 6 October, 2023
अंडर-23 विश्व चैंपियन रेसलर अमन सहरावत ने एशियन गेम्स 2022 में शुक्रवार को पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। चीन के रेसलर मिंघू ल्यू को हराकर अमन ने अपने करियर का पहला एशियन गेम्स पदक जीता है। इससे पहले अमन ने अप्रैल में कज़ाकिस्तान में आयोजित सीनियर एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।