Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एलआईसी को आयकर विभाग से मिला ₹84 करोड़ जुर्माने का नोटिस

short by रौनक राज / on Wednesday, 4 October, 2023
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने मंगलवार को बताया कि उसे आयकर विभाग से तीन आकलन वर्षों के लिए ₹84 करोड़ जुर्माने का नोटिस मिला है। एलआईसी पर आकलन वर्ष 2012-13 के लिए ₹12.61 करोड़, 2018-19 के लिए ₹33.82 करोड़ और आकलन वर्ष 2019-20 के लिए ₹37.58 करोड़ का जुर्माना लगा है। बकौल एलआईसी, वह इसके खिलाफ अपील दायर करेगी।