अभिनेत्री अपर्णा के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें असहज करने वाले छात्र को किया गया सस्पेंड
'मनोरमा ऑनलाइन' की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री अपर्णा बालामुर्ली के साथ गलत बर्ताव करने वाले केरल के एर्नाकुलम लॉ कॉलेज के छात्र को सस्पेंड कर दिया गया है। गौरतलब है, अभिनेत्री अपर्णा अपनी आगामी फिल्म के प्रमोशन के लिए कॉलेज पहुंची थीं जहां एक वीडियो में छात्र उनसे हाथ मिलाने के बाद उनके कंधे पर अपना हाथ रखते दिखा था।


