Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बच्चे ने पोप फ्रांसिस की कैप लेने की कोशिश की; वीडियो हुआ वायरल

short by शुभम गुप्ता / on Saturday, 23 October 2021
ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के साप्ताहिक आमसभा संबोधन के दौरान एक बच्चे ने उनकी कैप 'ज़ूकेटोह' लेने की कोशिश की और इसका वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि, बाद में बच्चे को ज़ूकेटोह जैसी दिखने वाली एक कैप दी गई जिसके बाद कई दर्शक तालियां बजाने लगे। बकौल पोप, "बच्चे ने जो कुछ किया वह उसके दिल की आवाज़ थी।"